झबरेड़ा।झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार को गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने अपनी बहन और उसके पुरुष मित्र को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में रूपा और सूरज उर्फ मुन्ना निवासी झबरेड़ी कलां ने दम तोड़ दिया।दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर **पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई अमन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग के शक को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।
