गंगनहर पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास में फरार वांछित, तमंचा-कारतूस बरामद….

रुड़की

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी पहले अपने पिता की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को सुभाषनगर निवासी महिला ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने घातक हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र की हत्या की नीयत से फायरिंग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने धारा 109(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को लाठरदेवा अंडरपास से अनुराग चौधरी पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र चौधरी, निवासी पनियाला रोड, कोतवाली गंगनहर, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपने पिता की हत्या के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गा, कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *