रुड़की
मंगलौर रोड स्थित आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विजयी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि नगर के युवा फुटबॉल खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।गौरव गोयल ने कहा कि फुटबॉल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाला लोकप्रिय खेल है। युवा इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना करियर बना सकते हैं और ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार और देश का नाम रोशन करें।वहीं, कोच सुनील राणा ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब के खिलाड़ी भविष्य में फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।
