रुड़की में जेपी अग्रवाल का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत, बोले-जनता के मुद्दों पर जारी रहेगा संघर्ष…..

रुड़की

दिल्ली से पांच बार सांसद रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल का रुड़की पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंगलौर में आयोजित कौमी एकता मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे अग्रवाल का कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता के नेतृत्व में मलकपुर चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेपी अग्रवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने महंगाई और आर्थिक दबाव को लेकर भी सरकार को घेरा। अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन स्तर पर लगातार जनता के बीच पहुंच रहा है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पार्टी की ताकत है। 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अग्रवाल ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया।वहीं पूजा गुप्ता ने कहा कि जेपी अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेता का रुड़की आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।स्वागत कार्यक्रम में आदित्य राणा, कलीम खान, उमर गाजी, मकसूद हसन, एडवोकेट जसविंदर, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप, दीपक चंचल, परवेज अहमद, हेमेंद्र चौधरी, सुभाष सैनी और भूपेंद्र दीवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जेपी अग्रवाल को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *