रोशनाबाद/ हरिद्वार
खेल महाकुंभ 2026 के तहत योग स्थलीय खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक की छात्रा मोनिशा ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। मोनिशा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं और उनके पिता का नाम विपिन कुमार है।छात्रा की इस उपलब्धि पर कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विंग कमांडर मोहित गर्ग और प्रधानाचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने संस्थान में मोनिशा को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष विंग कमांडर मोहित गर्ग ने मोनिशा को आश्वस्त किया कि राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए संस्थान की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वह अपनी प्रतिभा को और निखारकर सफलता हासिल कर सकें।कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष मनोज सैनी, जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी और रमन पाल ने भी मोनिशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मोनिशा की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
