गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पूजा गुप्ता के कैम्प कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम…

रुड़की 

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति, करुणा और सादगी के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को ईमानदारी, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका अमर नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान एवं योगदान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महान नेताओं के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और सत्य, शांति, एकता, परिश्रम तथा देशसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अंत में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को कोटि-कोटि नमन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *