रेव्ह. डाॅ. दयाल एम. लाल की धर्मपत्नी की आत्मा शांति के लिए एंड्रयूज चर्च में शांति सभा आयोजित की गयी….

रुड़की

रेव्ह. डाॅ. दयाल एम. लाल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम दयाल की आत्मा की शांति के लिए सेंट एंड्रयूज चर्च, शेरकोठी पर एक भावपूर्ण शांति सभा का आयोजन किया गया।बता दें कि श्रीमती कुसुम दयाल ने 14 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली, जिसके बाद 15 अक्टूबर को विधिवत् रुप से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रभु यीशु मसीह की यही इच्छा थी। शांति सभा में चर्च के पादरी, प्रेस्बिटर, चर्च कमेटी के सदस्य सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. श्रीमती कुसुम दयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट की। वक्ताओं ने कहा कि कुसुम दयाल एक दयालु, करुणामयी, धार्मिक, समाज सेविका और विशाल हृदय वाली महिला थी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन खुदा की इबादत, प्रार्थना और सेवा में लगा दिया था। उनका जीवन विश्वास, प्रेम और सेवा की सच्ची मिसाल था। परिवारजनों ने बताया कि लंबी बीमारी के बावजूद उन्होंने कभी अपने विश्वास को डगमगाने नहीं दिया। पीड़ा और कठिनाइयों के बीच भी उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही और अंतिम समय में भी उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों को खुदा के हवाले कर दिया। उनका अटूट विश्वास आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शांति सभा को संबोधित करते हुए चर्च के पादरी ने कहा कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि परमपिता परमेश्वर के साथ अनंत जीवन की शुरुआत है। श्रीमती कुसुम दयाल ने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा मसीही जीवन क्या होता है। रेव्ह. डाॅ. दयाल एम. लाल ने भावुक होते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि दुख की इस घड़ी में आप सभी ने आकर हमें संबल प्रदान किया है। आपका प्रेम और प्रार्थनाएं ही हमारी शक्ति है। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतृप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रीमती कुसुम दयाल के परिवार में पति फादर रेव्ह डाॅ. दयाल एम लाल के अलावा सरिता तिवारी, समीर दयाल, दीप शिखा दयाल, शिल्पा, रितेश कुमार, अमिता दयाल, अंशुमान तिवारी, प्रिंस दयाल, अर्थव तिवारी, धान्या सिंह, शौर्या परिवार के बीच याद रह गई है। इस अवसर पर मसीही समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। संवेदना प्रकट करने वालों में फादर रेव्ह अश्विन ए पलोमर, रेव्ह एस पी लाल, रेव्ह संतोष पांडेय, रेव्ह परितोष नोयल, रेव्ह सुशील कुमार, रेव्ह अमन प्रसाद, रेव्ह हेरोल्ड अभिताभ, रेव्ह विपिन फिलिप, रेव्ह ज्योति सिंह, रेव्ह विशाल चरण, रेव्ह एस के सिंह, रेव्ह विनोद त्यागी, रेव्ह एसपी मसीह, रेव्ह राकेश चार्ली, रेव्ह मर्लिन चार्ल्स, रेव्ह जेम्स विल्सन, रेव्ह मास्टर दीपक लाखवान, हर्ष हसीन, के0एल मसीही, यूनिस लाल, स्टेफेन सिंह, एंजेल, प्रवेज, ललित जेड सिंबल, सेम्युल दास, सोनम, अर्चना, केशन डोलकार, अमित सिंह, रेव्ह अजय, एड0 दिनेश धीमान, रेव्ह आशीष मसीह, पंडित डाॅ. रजनीश शास्त्री आदि धार्मिक गुरुओं के अतिरिक्त कर्नल एस सरकार, निशित एन्ड्रूज, रिबेका सिंह, आशा सिंह आगरा, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, फरुखाबाद, देहरादून, मसूरी, विकास नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली इलाहबाद आदि अनेक स्थानों से लोगों बडी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *