गणेशपुर में युवक ने खुद की गर्दन पर किया चाकू से वार, पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल….

रुड़की

गणेश चतुर्थी के दिन रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने स्वयं ही चाकू से अपनी गर्दन काटी।

वीडियो link 👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/1Dp7xQDbhb/

घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तत्काल अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल ने घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में गर्दन की सांस की नली और नस कटने की बात सामने नहीं आई, हालांकि युवक की हालत को देखते हुए उसे निगरानी में रखा गया। बताया गया कि युवक काफी हरकत कर रहा था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया।फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *